जयपुर,18 जून(हि.स.)।खोह नागोरियान थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को ओएलएक्स पर स्कूटी खरीदना उस समय महंगा पड गया जब शातिर ठगों ने विभिन्न खर्चों के नाम पर नब्बे हजार रुपये की ठगी कर ली । इस संबंध में पीडित थाने पहुंचा और मामल दर्ज करवाया। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी नगर के रहने वाले अशोक कुमार ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके परिवार के लिए स्कूटी चाहिए थी। जिसके चलते वह ऑनलाइन साइट पर गया और ओएलएक्स पर उसने एक स्कूटी देखी जो उसके बजट में आ रही थी। ओएलएक्स पर दिए गए स्कूटी ऑनर के नंबरों से बात की तो उसने जल्द से जल्द स्कूटी भेजने की बात कही। लेकिन विभिन्न खर्चों के नाम पर शातिर ठग ने खाते में 90 हजार रुपये डलवा लिए। उसके बाद से शातिर ने अपना मोबाइल बंद लिया। ठगी का एहसास होने पर पीडित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नम्बर सहित खाता नंबरों के आधार पर शातिर ठग की तलाश में जुटी है। फूड एप से खाना देरी से आने का कारण जानने के चक्कर में खाते से निकले 75 हजार वहींं सांगानेर थाना इलाके में फूड एप से खाना तय समय पर नहीं पहुंचा तो चौदह साल के बच्चे ने इंटरनेट से कस्टमर केयर का नंबर तलाश और फोन कर खाना देरी से पहुंचने के बारे में जानकारी जुटानी चाही। लेकिन शातिर ठग ने अपनी बातों में फंसा कर खाते से 75 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल सूरजमल ने बताया कि कुसुम विहार सांगानेर निवासी पीडित की मां ने मामला दर्ज करवाया है उसके पुत्र ने फूड एप से खाना ऑर्डर किया था। लेकिन खाना तय समय पर नहीं पहुंचा तो इंटरनेट से कस्टमर केयर का नंबर तलाश कर फोन कर जानकारी नहीं चाही। लेकिन नंबर साइबर ठग को लग गया। शातिर ठग ने बच्चे को मूर्ख बनाकर उससे खाते की जानकारी जुटाई और खाते से 75 हजार रुपए निकाल लिए। मां को जब बच्चे ने मैसेज बताया तब जाकर मामले के का पता चला। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश




