back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाइक सवारों को तेज गाड़ी चलाने से टोका: दुकानदार से मारपीट कर 80 हजार की लूट

जोधपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। शहर के मंडोर इलाके चेनपुरा स्टेडियम के पास में सोमवार की सुबह एक दुकानदार को दो बदमाशों ने मारपीट कर 80 हजार रूपए और सोने की चेन लूट ले गए। दुकानदार ने बदमाशों को बाइक तेज चलाने से टोका था। सूचना पर पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी करवाई, मगर दोपहर तक बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश कर रही है। मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद्र सोनी ने बताया कि बड़ाबेरा मंडोर निवासी दिनेश गहलोत की चेनपुरा स्टेडियम एरिया में सैनेट्री की दुकान है। सुबह वह दुकान से बाइक पर निकल रहा था। तब सामने से दो युवक अन्य बाइक पर आए। ये लोग बाइक को तेजी से लेकर आए तब दिनेश गहलोत ने बाइक को तेज चलाने की बात को लेकर टोक दिया। एक बारगी बदमाश युवक बाइक लेकर आगे निकल गए। फिर पीछे मुड़ कर फिर लौटे और दिनेश गहलोत से मारपीट की। दुकानदार दिनेश का आरोप है कि उसके पास 80 हजार रूपए थे। जोकि वे बदमाश लूट कर ले गए। इसके अलावा उसके पहनी सोने की चेन भी ले गए। सूचना पर पुलिस ने आस पास के इलाके में नाकाबंदी करवाई। वहीं सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक नंबरों से बदमाश की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories