back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : बहू ने शराब तस्कर सास की खोली पोल, शौचालय की टंकी से निकली देसी शराब की बोतलें

गोपालगंज, 19 मई (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में सास-बहू का एक अजब किस्सा सामने आया है, जहां बहू ने ही शराब का व्यापार कर रही सास को गिरफ्तार करवाकर शराबमुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। दरअसल, मामला फुलवरिया गांव का है, जहां सास शराब का व्यापार करती थी, लेकिन यह व्यापार उसकी बहू को पसंद नही आ रहा था। सास ने शराब की तस्करी के लिए घर के शौचालय की टंकी से सटे एक बड़ा गड्ढा खुदवा लिया था, जिसमे शराब की बोतलें रखी जाती थीं। बहू ने परेशान होकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बताया जाता है कि शराब की टंकी उस जगह बनाई गई थी, जहां पुलिस का पहुंचना मुश्किल था। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फुलवरिया गांव में की गई छापेमारी में 52 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। इसके अलावा 42 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब, दो किलो नौसादर, गैस सिलेंडर सहित शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिला शराब तस्कर शारदा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घर में ही मिनी शराब फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस अब शराब के नेटवर्क को खंगाल रही है। –आईएएनएस एमएनपी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵