बस्ती, 18 मार्च (हि.स.)। साइबर क्राइम सेल ने गुरुवार को शातिर अपराधी को पकड़ा है। उसके पास से साइबर क्राइम के माध्यम से ठगे गए 67,29,990 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। साइबर क्राइम के प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि अर्बन कोआपरेटिव बैंक के प्रबंधक मोहम्मद आसिम खान ने लिखित तहरीर दिया कि मेरे बैंक के एक खाता से अज्ञात लोगों द्वारा साइबर हैकिंग करके कुल 67,29,990 रुपये निकाल लिया गया था। साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। गुरुवार को साइबर क्राइम सेल ने एक संगठित साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक सदस्य राशिद खां को गिरफ्तार किया है। वह बरेली जनपद स्थित साकिन धन्तिया निवासी है। उसने अपना जुर्म स्वीकारा है। हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र





