back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बलरामपुर : मोबाइल चार्जर मांगने पर ससुरालियों ने गर्भवती बहू को पीटा, केस दर्ज

बलरामपुर,10 मई (हि.स.)। मोबाइल चार्ज करने के लिए ससुर से चार्जर मांगने पर ससुरालियों ने गर्भवती बहू को पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति समेत परिवार के पांच लोगों पर उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। थाना तुलसीपुर में नई बाजार चौक निवासीनी समीक्षा कसौधन को उसके ससुराल के लोगों ने जमकर पीट दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घर में हंगामा देखकर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। विवाहिता ने थाना तुलसीपुर में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मोबाइल चार्ज करने के लिए रविवार रात्रि वह अपने ससुर से चार्जर मांगा, जिस पर ससुर ने कहा कि अपने बाप के यहां से चार्जर लाई थी । इसी पर उसने कहा कि उसके पिता की जितनी क्षमता थी उससे अधिक दहेज दिया है। इसी बात को लेकर बहस होने लगी। इससे नाराज होकर सुनील ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा। पड़ोसियों की मदद से उसकी जान बच सकी है। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके ससुर शत्रुघ्न लाल, पति सुनील कुमार, सास कमला देवी, देवर सर्वेशचंद तथा ननद सीमा कसौधन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज कर पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व ही समीक्षा की शादी सुनील से हुई थी। घटना में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई है। विवाहिता का मायका नेपाल में है। भारत और नेपाल सीमा बंद होने के चलते पीड़ित महिला गैसड़ी में अपने एक रिस्तेदार के यहां रुकी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभाकर

Advertisementspot_img

Also Read:

अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर बाबा को लेकर खुलासा, पुणे में करोड़ों की प्रॉपर्टी समेत अकूत संपत्ति का मालिक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद धर्मांतरण का गिरोह चला रहे जमालुद्दीन उर्फ...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...