back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बालोद : नवव‍िवाह‍िता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुल‍िस जांच में जुटी

बालोद/रायपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। नवविवाहिता युवती ने शादी के दूसरे दिन ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस ने शुक्रवार सुबह पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम कर दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। युवती के शव के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। उल्लेखनीय है कि दल्लीराजहरा के वार्ड-12 निवासी महेश निषाद के पुत्र अनिल निषाद की शादी ग्राम लोण्डी की युवती उमेश्वरी निषाद से 28 अप्रैल को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। उसके बाद दूल्हे के घर में भी दूसरे दिन 29 अप्रैल को शादी समारोह का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद पूरा परिवार नई बहू लाने की खुशियां मना ही रहा था और दूल्हा महेश अपनी शादी के बाद गृहस्थ जीवन के सपने सजा रहा था। उसकी सारी खुशियाँ चंद घण्टों में मातम में बदल गई। जब उसको पता चला कि उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। जब आज सुबह नहाने के बाद अपने कमरे में जाकर देखा तो फांसी के फंदे में झूलती मिली। बालोद जिले के एएसपी बी.आर.पोर्ते ने बताया कि युवती के घर वाले चौथिया लेकर आए हुए थे और वह उनके साथ सोई भी थी। लेकिन, पता नहीं किन कारणों से उसने खुदकुशी की है। फिलहाल दोनों पक्षों से बयान लिया जाएगा और बयान के बाद अगर किसी प्रकार से युवती को प्रताड़ित करना पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे प्रकरण में मर्ग कायम करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

जल्दी शादी होने वाली हैं? अपनी ब्राइडल किट में इन 5 जरूरी चीजों को जरूर रखें साथ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । दुल्हन बनने के बाद हर दिन परफेक्ट लुक पाने के लिए अपनी ब्राइडल मेकअप किट में ये 5 आइटम्स जरूर...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...