back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्कूल जाते समय व्यापारी की बेटी के अपहरण का प्रयास

बागपत, 20 फरवरी (हि.स.)। बागपत में शनिवार को स्कूल जाते समय एक व्यापारी की बेटी के अपहरण का प्रयास किया। छात्रा ने साहस दिखाते हुए खुद को बदमाशों की पकड़ से बचाया। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। बागपत के कोर्ट रोड निवासी व्यापारी हीरा प्रजापति की शौकत मार्किट में काॅस्मेटिक की दुकान है। उनकी बेटी शगुन शहर के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। शनिवार को शगुन घर से पैदल स्कूल जा रही थी। जब वह स्कूल के निकट पहुंची तो स्कूल के पास खड़ी एक कार में चार लोग बैठे थे। छात्रा कार के पास से गुजरी तो कार में सवार एक व्यक्ति ने आवाज लगाकर छात्रा को बुलाया। निकट पहुंचते ही कार सवारों ने शगुन को जबरदस्ती कार में डालने का प्रयास किया गया। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया। मौके पर मौजूद सफाईकर्मी और अन्य लोग छात्रा की आवाज सुनकर दौड़ पड़े। उन्हें देखकर कार सवार लोग फरार हो गए। लोगों ने कार का पीछा किया, लेकिन कार सवार फरार होने में कामयाब रहे। सूचना पर सीओ मंगल सिंह रावत और कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के आधार कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵