राजगढ़, 26 जून (हि.स.)। जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के श्रीराम काॅलोनी स्थित मकान में 6-7 लोग घुस गए और अड़ीबाजी करते हुए रुपयों की मांग करने लगे, मना करने पर उन्होंने युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने शनिवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार श्रीराम काॅलोनी थाना सुठालिया निवासी फतेहसिंह (30) पुत्र हीरेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि बीते रोज जितेन्द्र खींची, अजय खींची निवासी गुनाखेड़ी, समंदरसिंह, दिग्विजयसिंह निवासी कुटकीपुरा सहित तीन अन्य लोग जबरन घर में घुस आए और अड़ीबाजी करते हुए पैसे की मांग करने लगे। मना करने पर उन्होेंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 452, 147, 327 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक




