राजगढ़, 21 जून (हि.स.)। जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में ग्राम गोघटपुर रोड़ पर दो युवक राहगीर से अड़ीबाजी करते हुए शराब के लिए पैसे मांगने लगे, जब उसने पैसे देने से मना किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम लखोनी थाना माचलपुर निवासी दिनेश (35) पुत्र मोहनलाल शर्मा ने बताया कि बीती शाम गांव लौट रहा था। इसी दौरान गोघटपुर रोड़ स्थित पेट्रोलपंप के सामने मिले घनश्याम गुर्जर निवासी जैथली और एक अन्य साथी अड़ीबाजी करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौंज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 327, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक




