राजगढ़, 17 मार्च (हि.स.)। जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र में खाता के आखिरी नंबरों की जानकारी लेकर व लिंक के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर दो शिक्षिकाओं के खाते से 2 लाख 47 हजार 270 रुपये निकाल लिए, वहीं पचोर थाना क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग धोखाधड़ी के शिकार हुए है, जिनके खाते से 35 हजार से अधिक राशि निकाली गई है। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार आवास काॅलोनी निवासी 38 वर्षीय शिक्षिका संगीता गुप्ता ने बताया कि 20 दिसम्बर 2020 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिजार्च के नाम पर लिंक भेजी गई, जिसको लोगिन करने पर खाता से 1 लाख 4 हजार 290 रुपये गायब हो गए। वहीं आवास काॅलोनी निवासी 41 वर्षीय शिक्षिका ने बताया कि बीते रोज मोबाइल लगाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाता के आखिरी चार अंक पूछे गए, उसके बाद देखा तो खाता से एक लाख 42 हजार 980 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 419, 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। वहीं पचोर थाना क्षेत्र में रहने वाले कृष्णगोपाल (70)पुत्र गंगाधर शर्मा ने बताया कि 5 मार्च को उसके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 35 हजार 297 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक




