नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। किराए पर रहने वाले एक सरकारी स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों को गुरुवार को उनके किराए के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार ने एक महीने पहले एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। FIR में परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अगर उनके साथ कुछ अनहोनी हुई तो वह इसके लिए जिम्मेदार होगा। जिला के अधीक्षक अनूप सिंह ने कहा है कि अभी स्पष्ट नहीं है कि ये हत्या FIR वाले मामले से जुड़ा हुआ हैं या नहीं? पुलिस फिलहाल मामले की जांच में लगी हुई है।
परिवार ने एक व्यक्ति पर कराया था FIR
जिला अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि जिस शिक्षक और उसके परिवार के 4 लोगों की हत्या की गई। उनकी पहचान सुनील के रूप में हुई है और सुनील रायबरेली जिले के रहने वाले थे। वह शिक्षक के रूप में अमेठी के पन्हौना में एक सरकारी स्कूल में पोस्टड थे। जांच में पता चला है कि सुनिल की पत्नी पूनम ने 18 अगस्त को रायबरेली में चंदन वर्मा के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) एक्ट 1989 और छेड़छाड़ के तहत FIR दर्ज कराई थी।
FIR की शिकायत में यह भी कहा गया था कि अगर उसके परिवार को कुछ भी होता है तो चंदन वर्मा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। मामले को लेकर अधीक्षक ने कहा है कि अभी पता लगाना बाकी है कि हत्याएं मामले से संबंधित हैं या नहीं। पुलिस ने इस घटना के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। साथ ही लखनऊ से वरिष्ठ अधिकारियों को भी अमेठी भेजा जा रहा है। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर है।
जांच के लिए बनाई गई टीम
पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई है। हमलावारों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस महानिरिक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि हमलावार मृतक के जानने वाले प्रतीत होते हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावारों ने घर में जबरन प्रवेश नहीं किया था।
फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।





