back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अलीराजपुरः प्रेमी जोड़े को रस्सी से बांधकर पीटते हुए गांव में घुमाया

आलीराजपुर, 28 मार्च (हि.स.)। जिले के जोबट थाना अंतर्गत ग्राम खट्टाली में प्रेमी जोड़े को रस्सी से बांधकर गांव में घुमाने तथा मारपीट करने का मामला सामने आया है। रविवार शाम को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम खट्टाली निवासी नाबालिग युवती की छोटी झिरी उदयगढ़ निवासी युवक से गुजरात में मजदूरी करने के दौरान मुलाकात हुई और तभी से उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार की रात नाबालिग युवती से मिलने के लिए उसके गांव आया था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और रातभर में खेत में दोनों को बंधक बनाकर रखने के बाद रविवार सुबह रस्सी से बांधकर दोनों को गांव में घुमाया। इस दौरान युवती के परिजनों दोनों को बेरहमी से पीटते रहे। इस घटना का लोगों ने वीडियो भी बनाया। रविवार शाम को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय भागवानी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि युवक के खिलाफ धारा 376 का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं किशोरी के परिवार के छह लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक विवाहित है तथा दो बच्चों का पिता है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की खुशियां हुई डबल, दूसरी बार घर गूंजी किलकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की मशहूर जोड़ी, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति, लेखक-प्रोड्यूसर हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशियों का मौका आया है। कपल को...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...