back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर खरीदारों से 1.75 करोड़ रुपये ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली एनसीआर में लग्जरी अपार्टमेंट मुहैया कराने के बहाने घर खरीदारों से 1.75 करोड़ रुपये से अधिक ठगने वाले 47 वर्षीय आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार मावी के रूप में हुई है, जिसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपए का नकद इनाम भी था। मामले की जानकारी देते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी मावी आधा दर्जन मामलों में वांछित चल रहा था। शनिवार 29 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संजीव सेक्टर 134, नोएडा, यूपी के क्षेत्र में आ रहा है तब अपराधी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी मावी को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी मावी ने खुलासा किया कि उसने और उसके साथियों ने दिल्ली एनसीआर में लग्जरी अपार्टमेंट दिलाने के नाम पर खरीदारों को ठगा था। 2016-17 में उन्होंने पवन भड़ाना (जीजा) और रवि शुक्ला के साथ विभिन्न शेल फर्मो और कंपनियों को लॉन्च किया था। आरोपी ने गाजियाबाद, यूपी में ड्रीमलैंड प्रमोटर्स एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्जी रियल एस्टेट फर्म के तहत द विलो लग्जरी अपार्टमेंट नाम से एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया और घर खरीदारों से 1.75 करोड़ रुपए ऐंठ लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में सह आरोपी पवन भड़ाना (जीजा) और रवि शुक्ला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कहा, आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...