जातिसूचक शब्द कहकर बालिका से छेड़छाड़,आरोपित फरार राजगढ़,19 मार्च (हि.स.)। माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोघटपुर में रहने वाली 14 वर्षीय बच्ची ने गांव के ही युवक पर रास्ते में छेड़छाड़, विरोध पर जाति के बारे में अपशब्द बोलते हुए साथ चलने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम गोघटपुर निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने परिजनों के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज की, रास्ते में गांव के अजय प्रजापति ने साथ चलने का दबाव बनाते हुए छेड़छाड़ की, विरोध करने पर जाति के बारे में अपशब्द बोलते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 7/8 पाॅक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार।मनोज पाठक




