back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदौर के अस्पताल में चूहे ने काटा नवजात का पैर और उंगुली

इंदौर, 18 मई (आईएएनएस)। इंदौर के सबसे बड़े सरकारी महाराजा यशवंतराव अस्पताल या एम.वाई. अस्पताल में कथित तौर पर एक चूहे ने नवजात की उंगली और पैर को काट लिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे को अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित नर्सरी में रखा गया था। करीब एक किलो चार सौ ग्राम वजन वाला बच्चा पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था। मामला तब सामने आया जब सोमवार सुबह बच्चे की मां प्रियंका उसे दूध पिलाने गई। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने प्लास्टिक सर्जन से बच्चे की जांच कराई और जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि बच्चे के पैर के अंगूठे और उंगली को चूहे ने काट लिया है। एमवाई अस्पताल अधीक्षक पी.एस. ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

इंदौर के MY अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, नर्स ने डेढ़ माह के मासूम का अंगूठा काटा, सर्जरी से जोड़ा गया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल की विश्वसनीयता पर सवाल...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...