back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद भवन के एक कमरे में लगी मामूली आग पर 10 मिनट में काबू पाया गया

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार सुबह संसद परिसर में मामूली आग लग गई थी, जिसे दमकलकर्मियों ने महज 10 मिनट में बुझा दिया। अधिकारी के मुताबिक संसद भवन में आग सुबह आठ बजे कमरा नंबर 59 में लगी थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि आग मामूली थी और सुबह 8.10 बजे तक इस पर काबू पा लिया गया था। घटना में कुछ मेज, कुर्सियां और कंप्यूटर जल गए। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि इस समय संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चल रहा है। इस सत्र में देश के सभी शीर्ष नेताओं की उपस्थिति दर्ज की जाती है। अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संसद के बाहर हमेशा दमकल की गाड़ी तैनात रहती है। उन्होंने कहा कि इस बार भी वायरलेस के जरिए आग लगने की सूचना मिली और बाहर मौजूद दमकलकर्मी तुरंत हरकत में आए। संसद राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र में स्थित है और बहुत ही उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में आती है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...