back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बारिश के कारण घर गिरने से 4 बच्चों समेत एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

जयपुर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बुधवार को लगातार बारिश के बाद बूंदी जिले के केशोरईपाटन कस्बे में एक घर गिरने से चार बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष सहित एक परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। राजस्थान के हाड़ौती संभाग में बारिश का कहर जारी है। शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है और समाचार लिखे जाने तक मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नाव घाट के पास टीले से मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा कुछ साल पहले चंबल के तट पर सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। लगातार बारिश के कारण सुरक्षा दीवार टूट कर घर पर गिर गई। घटना बुधवार दोपहर 2.30 बजे की है। नाव घाट के समीप रहने वाले दो भाइयों महावीर व महेंद्र केवट का परिवार अचानक मकान गिरने से मलबे में दब गया। हादसे में महावीर की पत्नी मीरा (40), महावीर की पुत्री तमन्ना (9), सुखलाल के पुत्र महेंद्र (35), महेंद्र की पत्नी अनीता (32), महेंद्र की पुत्री दीपिका (7), कान्हा (5) महेंद्र के पुत्र खुशी (10) की मृत्यु हो गई। घर से बाहर रहने के कारण महावीर मौत के चंगुल में फंसने से बच गए। घटना के वक्त घर में आठ लोग मौजूद थे। गिरने की आवाज सुनकर महावीर तुरंत घर से बाहर आ गए। उन्होंने बेटी तमन्ना और पत्नी मीरा को भी बाहर निकाला। लेकिन तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी। हालांकि उनकी पत्नी को कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महावीर का पुत्र सुरेश अपने नाना-नानी के घर गया था और इसलिए वह बच गया है। पुलिस उपाधीक्षक नीतिराज सिंह ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा बचाव दल शवों को बाहर निकालने के लिए एक संयुक्त अभियान में लगे हुए है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories