सुपौल, 12 मार्च (हि. स.)।आगामी होली, शबेबरात, रामववमी एवं पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर हत्या एवं हत्या करने के प्रयास से संबंधित कांड में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत जिला अंतर्गत कुल 61 अपराधियो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्य में सभी एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी लगाए गए थे। एसपी मनोज कुमार ने बताया कि हत्या कांड के 5, हत्या के प्रयास कांड के 38 एवं अन्य कांड के 18 आरोपी गिरफ्तार किए गए। अभियान के तहत 4 बाइक भी बरामद किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव




