back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ में एक माह में 57 नक्सलियों का समर्पण और 37 हुए गिरफ्तार

रायपुर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में मार्च का महीना नक्सलियों पर कार्रवाई का माह रहा है। इस एक महीने में जहां 57 नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण किया है, वहीं 37 की गिरफ्तारी हुई है तो चार को पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई से नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं। मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जो पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को बयां कर रहा है। इसी दौरान 37 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गयी। डीआईजी (नक्सल अभियान) बी.एस. ध्रुव के अनुसार, मार्च के महीने में अलग अलग मुठभेड़ में चार नक्सलियों की मौत भी हुयी है। नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने मार्च माह में दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले में कार्रवाई करते हुए पांच नग हथियार बरामद किया है तथा 20 नग आईईडी जब्त कर उसे निष्क्रिय किया है। डीआईजी (नक्सल अभियान) के अनुसार दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले के जंगल व पहाड़ियों में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के द्वारा लगातार गश्त तथा सचिर्ंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ भी हो रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। –आईएएनएस एसएनपी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵