जोधपुर, 26 जून (हि.स.)। जिले की मतोड़ा पुलिस ने एक रहवासीय ढाणी पर रेड देकर वहां से छुपाकर रखा गया 53 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। घर में मौजूद तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम की कड़ी में शनिवार को मतोड़ा में रहने वाले शैतानाराम पुत्र अर्जुनराम विश्रोई की ढाणी पर पुलिस ने छापा मारा। मुखबिरी सूचना पर डाले गए छापे में ढाणी में छुपाकर रखा गया 53 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। अब इससे पूछताछ की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप




