back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुणे में निमार्णाधीन मॉल का स्लैब गिरने से 5 की मौत, पीएम ने जताया दुख

पुणे, 4 फरवरी (आईएएनएस)। शहर के शास्त्रीनगर इलाके में गुरुवार देर रात एक निर्माणाधीन मॉल का स्लैब गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। ये जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजे गुरुवार को यरवदा हिस्से में मॉल साइट के बेसमेंट स्तर पर कंक्रीट स्लैब के निर्माण के लिए स्टील की छड़ों का एक जाल अचानक टूट गया। पुलिस उपायुक्त रोहिदास पवार ने पुष्टि की है कि स्टील और कंक्रीट के वजन से 5 श्रमिक फंस गए और 5 अन्य घायल हो गए और उन्हें ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुणे के मुख्य दमकल अधिकारी सुनील गिलबाइल ने बताया कि दुर्घटना के समय करीब 10 मजदूर मौके पर काम कर रहे थे और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका के बीच तत्काल मदद पहुंचाई गई। जहां मृतक के नाराज परिजन ने कथित चूक के लिए साइट ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे की घटना में लोगों की जान जाने पर दुख जताया है। मोदी ने कहा, पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मुझे उम्मीद है कि इस हादसे में घायल सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵