back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेन्नई में 4 लड़कों ने अपने सहपाठी के साथ की रेप की कोशिश, पोक्सो एक्ट लगा

चैन्नई, 13 मई (आईएएनएस)। 14 वर्षीय चार लड़कों ने कुछ दिन पहले अपनी सहपाठी के साथ रेप करने की कोशिश की जिसके बाद इन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इन सभी को चेन्नई के केली में एक सुधार केंद्र में भेजा गया है। पुलिस ने कहा है कि हालांकि पीड़िता के साथ यौन संबंध नहीं हुआ। लेकिन लड़के काफी अश्लील फिल्में देखते थे, और इन लड़कों ने अपने सहपाठी पर यही करने की कोशिश की। ये लड़के अपनी सहपाठी के घर पर जाकर साथ पढ़ाई करते थे। ये घटना कुछ दिन पहले हुई लेकिन इसका पता तब चला जब लड़की की छोटी बहन ने इसकी सूचना अपनी मां को दी। लड़की ने कहा कि एक दिन जब माता-पिता दोनों ऑफिस गए थे, तो लड़के घर आए थे और छोटी बहन को बाहर जाकर खेलने के लिए कहा कि उन्हें पढ़ाई करनी है। लड़की ने मां को बताया कि कुछ देर बाद जब वह वापस आई तो जिस कमरे में उसकी बहन और उसके सहपाठी थे, उसका दरवाजा बंद था, लेकिन कुंडी नहीं लगी थी। छोटी बहन अंदर गई और अपनी बहन को बिना कपड़ों में देखा। इसके बाद बड़ी बहन ने छोटी बहन को मुंह बंद रखने को कहा। हालांकि पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों बाद जब दोनो बहनों में कहासुनी हो गई और छोटी बहन ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी तो बुधवार को रोयापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने केस की छानबीन के बाद लड़कों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सुधार केंद्र भेज दिया। साथ ही किशोरी को काउंसलिंग के लिए पुनर्वास केंद्र भेजा गया। मेडिकल डॉक्टर से सामाजिक कार्यकर्ता बनी एम.आर. मयंगना ने आईएएनएस से कहा, माता-पिता को बच्चों पर नजर रखनी चाहिए कि वे क्या देख रहे हैं, किससे मिल रहे हैं, और उनके बीच क्या हो रहा है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने कहा कि लड़के नियमित रूप से अश्लील फिल्में देख रहे थे और इन लड़कों के माता-पिता को ऐसी चीजों को रोकने के लिए उन पर नजर रखनी चाहिए थी। यह देखना होगा कि क्या लड़की पहले भी यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी और क्या इसमें चार लड़कों के अलावा कोई और शामिल था। –आईएएनएस पीटी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...