उधमपुर, 10 मार्च (हि.स.)। उधमपुर पुलिस ने एयरफोर्स के पास अचानक लगाए गए नाके के दौरान एक कार से 3 तेजधार हथियारों के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एयरफोर्स के पास अचानक एक नाका लगाया तथा गाड़ियों की जांच प्रारंभ कर दी। वहीं जैसे एक कार नंबर (जेके21सी-3441) नाके के पास पहुंची तो उसे जांच हेतु रोक लिया। वहीं जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें छुपा कर रखे 3 तेजधार हथियार बरामद किए। पुलिस ने तुरंत उक्त को कार को जब्त कर लिया तथा इस सिलसिले में दो लोगों जिनकी पहचान सुशांत पंडोत्रा पुत्र जवार लाल निवासी जगानू तथा मुकेश शर्मा पुत्र द्वारका नाथ निवासी कावा के रूप में हुई है, को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस संबंध में क्र्क्ट्ट मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान




