back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में दो करोड़ रुपये की कीमत का 305 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। एक अंतर्राज्यीय गांजा आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया गया और राष्ट्रीय राजधानी में उसके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये मूल्य का 305 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के रहने वाले 29 वर्षीय श्याम सुंदर के रूप में हुई है। डीसीपी (द्वारका) शंकर चौधरी ने बताया कि 12 फरवरी को सूचना मिली थी कि नजफगढ़ इलाके में गांजा सप्लाई करने वाले कुछ लोग ट्रक में नशीला सप्लाई करने आएंगे और यदि झटिकरा रोड पर जाल बिछाया जाए, तो उन्हें भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़ा जा सकता है। तदनुसार, एक टीम का गठन किया गया था, जिसने 12-13 फरवरी की मध्यरात्रि को निर्दिष्ट स्थान पर जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद ट्रक के पार्ट्स को परिवहन के दौरान गांजा छिपाने के लिए उसके साथियों द्वारा संशोधित (मॉडिफाई) किया गया था। डीसीपी ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, एनडीपीएस अधिनियम की उचित औपचारिकताओं के बाद, उनके बॉडी और ट्रक की तलाशी ली गई और 61 पैकेट गांजा (प्रत्येक 5 किलो) ट्रक में विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्थान से पाए गए। जब्त किए गए गांजे के पैकेटों को 20 प्लास्टिक की बोरियों में रखा गया था और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन पर तौला गया था। उनका कुल वजन 305 किलोग्राम पाया गया था। छावला पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था और जांच की गई थी। अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि वह एक वसीम के निर्देश पर गांजा की आपूर्ति कर रहा था, जो मुरादाबाद, यूपी का निवासी है। उसने ओडिशा के बुरहानपुर जिले से गांजा खरीदा था। आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...