back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

25 लाख के इनामी नक्सली विमल यादव का रांची में सरेंडर, लोहरदगा में 20 आधुनिक हथियार बरामद

रांची, 25 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड पुलिस को शुक्रवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलताएं मिलीं। एक तरफ रांची में जहां 25 लाख के इनामी माओवादी नक्सली विमल यादवउर्फ राधेश्याम यादव ने शुक्रवार को रांची में पुलिस के आला अफसरों के सामने सरेंडर कर दिया, वहीं लोहरदगा में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के 20 अत्याधुनिक हथियार बरामद किये। रांची में 22 लाख के इनामी विमल यादव के सरेंडर केमौके पर मौजूद रहे झारखंड पुलिस के आईजी अभियान एवी होमकर ने इसे पुलिस के लिए बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि विमल यादव माओवादी नक्सलियों की सर्वोच्च कमेटी (सैक) का अहम सदस्य रहा है। झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर वह मुख्यधारा में शामिल हुआ है। विमल यादव मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले के करौना थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर का रहने वाला है, लेकिन पिछले 10 वर्षों से भी अधिक वक्त से उसका प्रमुख कार्यक्षेत्र झारखंड था। विमल झारखंड में नक्सलियों के सबसे बड़े गढ़ बूढ़ापहाड़ का इंचार्ज भी था। लगभग 30 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़े विमल पर बिहार-झारखंड में दो दर्जन से भी अधिक वारदातों का नामजद अभियुक्त है। वैसे वह इन दोनों राज्यों में एक सौ से भी ज्यादा नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। छत्तीसगढ़ में भी उसपर कई मामले दर्ज हैं। सरेंडर करने का बाद विमल यादव मीडिया से मुखातिब हुआ। उसने कहा कि नक्सली संगठनों के पास कोई नीति नहीं बची है। उनका एकमात्र लक्ष्य अवैध वसूली करना है। उसने नक्सली संगठन से जुड़े लोगों से अपील की कि वे सिद्धांतहीन हो चुके संगठन से छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हों। विमल ने 90 के दशक में नक्सल संगठन के साथ कूरियर ब्वॉय के रूप में जुड़ा था। वर्ष 2005 में उसे संगठन में सब जोनल कमांडर और2009 में जोनल कमांडर का ओहदा दिया था। 2012 में वह नक्सलियों की सबसे निर्णायक बॉडी एसएसी का सदस्य बन गया। 2019 में माओवादियों के सबसे बड़े नेता सुधाकरनकी मौत के बाद उसे प्लाटून का चार्ज सौंप दिया गया। बता दें कि इसके पहले बीती 21 जनवरी को झारखंड पुलिस ने 10 लाख के इनामी महाराज प्रमाणिक का भी सरेंडर कराया था। इधर, लोहरदगा में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखे गये एलएमजी, इंसास राइफल, सेमी ऑटोमेटिक राइफल, थ्री नॉट थ्री और थ्री फिफ्टीन राइफल सहित कुल 20 आधुनिक बरामद किये हैं। लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान में यह बड़ी सफलता है। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...