back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रक में सीमेंट चादरों के नीचे छुपा कर रखा 185 किलो डोडा पोस्त छिलका और चूरा जब्‍त

जयपुर, 05 जून(हि.स.)। चूरू जिले की डीएसटी व दूधवाखारा थाना पुलिस ने नाकाबन्दी में पंजाब नंबर के ट्रक की तलाशी में सीमेंट चादरों के नीचे छुपा कर 185 किलो डोडा पोस्त छिलका व चूरा पंजाब ले जाते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद डोडा पोस्त छिलका.चुरा की बाजार कीमत 10 लाख रुपये है। जिसे भीलवाड़ा के बाधनवाड़ा से लोड़ कर पंजाब के लुधियाना शहर ले जाया जा रहा था। चूरू पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि दूधवाखारा थाना की टीम ने डीएसटी की सूचना पर नाकाबंदी में चूरू से राजगढ की तरफ जाने वाले पंजाब नम्बर के एक ट्रक को रोक कर चैक किया तो उसमे सीमेंट चादरों के नीचे छुपा कर ले जाया जा रहा 135 किलो डोडा पोस्त छिलका व 50 किलो डोडा पोस्त चूरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ से भरे इस ट्रक को जब्त कर थाना पायल मलौद जिला लुधियाना पंजाब निवासी तस्कर हरविन्द्र सिंह और सदौगर सिंह को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵