back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

सिलीगुड़ी, 30 जून (हि. स.)। अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार होटल मालिक सहित दो आरोपितों को बुधवार को जलपाईगुड़ी अदलात में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाते हुए दोनों को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि बीती रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने तीनबत्ती मोड़ पर स्थित एक होटल में अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जिसका नाम श्यामल मोदक और अपूर्व दत्त है। इनमें श्यामल मोदक होटल मालिक है जबकि अपूर्व दत्त होटल कर्मी है। होटल से एसओजी की टीम ने 17 कार्टून देशी शराब बरामद किया था। जिसके बाद बरामद शराब और दोनों आरोपितों को एनजेपी थाना पुलिस को सौंप दिया गया था। बुधवार को इन्हें एनजेपी पुलिस ने जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया। हिंदुस्थान समाचार/सचिन/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...