130-police-officers-transferred
130-police-officers-transferred

पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल, 130 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

सीतामढ़ी,25 अप्रैल(हि.स.)।बिहार के सीतामढ़ी जिले प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी हरकिशोर राय ने जिले के 130 पुलिस पदाधिकारियों का एक साथ ट्रांसफर किया है। अपने आदेश पत्र में एसपी ने स्पष्ट किया है कि लंबे अवधि से विभिन्न थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों का स्थानांतरण समयवद्ध तरीके से किया जाना प्रशासनिक दृष्टिकोण से आवश्यक है। इसी कारण जिले के सभी थानों के थाना लेखक, अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान, अपर थानाध्यक्ष विधिव्यवस्था तथा मालखाना प्रभारी का ट्रांसफर किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ आदित्यानंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in