back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में कांग्रेस नेता सहित 10 अन्य को भाजपा विधायक की हत्या की साजिश रचने को लेकर मिला नोटिस

बेंगलुरु, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को तीन बार के भाजपा विधायक विश्वनाथ की हत्या की साजिश रचने के मामले में कांग्रेस नेता गोपालकृष्ण सहित 10 लोगों को नोटिस जारी किया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि मामला अभी पुलिस के पास है और जांच के बाद, इस बात पर विचार किया जाएगा कि क्या मामले की जांच एजेंसियों को सौंप दिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता गोपालकृष्ण और उनके सहयोगियों के बीच फार्म हाउस जाने पर विधायक विश्वनाथ की हत्या के बारे में बातचीत वाली तीन मिनट की वीडियो क्लिप वायरल हो गई है। इसके आधार पर विश्वनाथ ने रजानुकुंटे पुलिस को शिकायत दी है। गोपालकृष्ण येलहंका निर्वाचन क्षेत्र में विश्वनाथ से विधानसभा चुनाव हार गए थे। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि वीडियो छह महीने पहले बनाया गया था। कहा जा रहा है कि गोपालकृष्ण के एक सहयोगी कुल्ला देवराज ने वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे विश्वनाथ को सौंप दिया। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने विधायक विश्वनाथ को मामले के संबंध में सबूत उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया है। विश्वनाथ ने जिक्र किया है कि गोपालकृष्ण, जो उनके खिलाफ दो बार हार का सामना कर चुके थे और पिछले चुनाव में तीसरे स्थान पर आए थे, उन्हें मारना चाहते थे। गोपालकृष्ण ने कहा है कि यह उनके पूर्व सहयोगी कुल्ल देवराज द्वारा उन्हें फंसाने की साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो फर्जी है और वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...