उधमपुर, 21 जून (हि.स.)। नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के प्रसार को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान को जारी रखते हुए, उधमपुर पुलिस ने जखैनी नाके पर एक महिंद्रा गाड़ी की जांच के दौरान 1.350 किलोग्राम चरस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी उधमपुर चमन गोरखा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने जखैनी चैक पर नाका लगाया तािा गाडियों की जांच प्रारंभ की। वहीं एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी नंबर (जेके02सीसी-7946) जैसे ही नाके पर पहंुची तो उसे जांच हेतु रोक लिया। वहीं जब महिंद्रा गाड़ी की जांच की गई तो उसमें छुपाकर रखी 1.350 ग्राम चरस बरामद। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को जब्त कर थाने लाई। पुलिस ने इस संबंध में दो तस्करों जिनकी पहचान अजय सिंह पुत्र किकर सिंह निवासी समोल, उधमपुर व भूषण कुमार पुत्र शाम लाल निवासी समोल, उधमपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में पीएस उधमपुर में प्राथमिकी संख्या 222/2021 अंडर सैक्शन 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ———





