back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीपीएम ने भाजपा के 09 मार्च की रैली बताया आचार संहिता का उल्लंघन

– राज्य निर्वाचन आयोग से सीपीएम ने की शिकायत -भाजपा ने कहा, सीपीएम देश की शिकायती पार्टी बनकर रह गयी अगरतला, 08 मार्च (हि.स.)। वामपंथी पार्टी सीपीएम ने 09 मार्च को स्वामी विवेकानंद मैदान में प्रस्तावित रैली के लिए त्रिपुरा सरकार पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) से शिकायत की है। सीपीएम ने आरोप लगाया है कि त्रिपुरा में सरकार के गठन की तीसरी वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। वामपंथी पार्टी के इस रूख को सत्तारूढ़ भाजपा ने मजाक करार है। भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, सीपीएम वास्तव में भारत की शिकायती पार्टी बनकर रह गयी है। वह केवल शिकायत करना जानती है। त्रिपुरा एडीसी चुनाव के मद्देनजर जिला परिषद क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। त्रिपुरा सरकार ने भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन सरकार के गठन की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर 09 मार्च को स्वामी विवेकानंद मैदान में एक रैली का आयोजन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रैली में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री भारत-बांग्लादेश के बीच बने मैत्री ब्रिज सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। सीपीएम के प्रदेश सचिव गौतम दास ने आरोप लगाया कि रैली के जरिए भाजपा एडीसी मतदाताओं को विभिन्न प्रकार से प्रलोभित करेगी। उन्होंने त्रिपुरा सरकार के खिलाफ रैली के माध्यम से आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए राज्य चुनाव आयुक्त से शिकायत की है। सत्तारूढ़ भाजपा ने इस संबंध में सीपीएम की तीखी आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि सीपीएम वास्तव में भारत की शिकायती पार्टी बनकर रह गयी है। उनके अनुसार, जब सीपीएम सत्ता में थी तब कोई भी आरोप स्वीकार नहीं किया जाता था। अब वह स्थिति बदल गई है। चुनाव आयोग उनकी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करेगा। वहीं भाजपा के प्रदेश महासचिव टिंकू रॉय ने कहा कि 09 मार्च का समारोह आधिकारिक रूप से स्वामी विवेकानंद मैदान में होगा। हमें आमंत्रण मिला है। अन्य राजनीतिक दलों को भी आमंत्रित किया गया है। इच्छा रखने वाले लोग रैली में हिस्सा लेंगे। किसी को जबरन रैली में नहीं लाया जा सकता है। उन्होंने उस रैली में आईपीएफटी की भागीदारी के बारे में व्यंग्यात्मक लहजे में यह बात कही है। संयोग से भाजपा ने सरकार गठन के तीन साल की सालगिरह को मनाने के लिए 07 मार्च से विभिन्न पार्टी स्तर पर कार्यक्रम शुरू किए हैं। सुब्रत ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर, नशीली दवाओं से मुक्त त्रिपुरा के गठन के लिए सामूहिक हस्ताक्षर, महिला मोर्चा का अभियान, एससी मोर्चा की ओर से 200,000 परिवारों तक पहुंच, ओबीसी मोर्चा की साइकिल रैली आदि आयोजित हो रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ संदीप/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...