back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rahul Gandhi in US: ‘यह गांधी बनाम गोडसे की लड़ाई’, राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क से PM मोदी पर साधा निशाना

राहुल ने अमेरिका से एक बार फिर भाजपा, PM मोदी और RSS पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा और आरएसएस भविष्य की तरफ नहीं देखते हैं वह केवल इतिहास की बात करते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। राहुल ने अमेरिका से एक बार फिर भाजपा, PM मोदी और RSS पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ताधारी भाजपा और आरएसएस भविष्य की तरफ नहीं देखते हैं वह केवल इतिहास की बात करते हैं।

ओडिशा रेल दुर्घटना को लेकर साधा निशाना

राहुल गांधी ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर भी बात की उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान हुए हादसे के समय रेल मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन भाजपा में कोई जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है। राहुल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी रियरव्यू मिरर में देखकर कार चला रहे हैं। पीएम को ये पता नहीं है कि ‘भारतीय कार बार-बार दुर्घटनाओं का शिकार क्यों हो रही है।’ इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार दर्दनाक हादसे की जिम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती है। वहीं, भाजपा कह रही है कि राहुल गांधी विदेश में भारत की छवि खराब कर रहे हैं।

‘यह गांधी बनाम गोडसे की लड़ाई’

राहुल गांधी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में इस वक्त विचारधारा की लड़ाई चल रही है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, “आप जानते हैं कि हिंदुस्तान में इस वक्त लड़ाई चल रही है, ये लड़ाई दो विचारधाराओं की है। उन्होंने कहा एक जिसका प्रतिनिधित्व हम करते हैं और दूसरा जिसका प्रतिनिधित्व RSS और भाजपा करते हैं।” राहुल ने आगे कहा, “साधारण भाषा में कहें तो एक तरफ महात्मा गांधी हैं और दूसरी तरफ नाथूराम गोडसे हैं। एक तरफ एक बहादुर व्यक्ति है, जो आपके जैसा NRI है, जो संभवतः भारत का कई सालों में सबसे विनम्र, प्रभावशाली और सादगी भरा NRI है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...