back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: CM योगी ने शारदीय नवरात्र व विजयदशमी पर्व की दी बधाई, कहा- सनातन धर्म ने सदैव मातृशक्ति पर दिया जोर

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की पावन महानवमी एवं विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा कि शारदीय नवरात्र नारी गरिमा की प्रतिष्ठा का पर्व है।

गोरखपुर, हि.स.। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की पावन महानवमी एवं विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा कि शारदीय नवरात्र नारी गरिमा की प्रतिष्ठा का पर्व है और सनातन धर्म ने सदैव मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया है।

मिशन शक्ति

सीएम योगी सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि में कन्या पूजन के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नवरात्र में जगतजननी मां भगवती दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन व अनुष्ठान का कार्यक्रम श्रद्धा उल्लास व उमंग से संपन्न होता है। आज नवरात्र की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री के स्वरूप के पूजन के साथ कन्या पूजन का अनुष्ठान पूरे प्रदेश में संपन्न हो रहा है। वह सौभाग्यशाली है कि उन्हें भी कन्या पूजन का अनुष्ठान करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन का यह पर्व महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण का पवित्र माध्यम है। इसी भावना के अनुरूप प्रदेश में मिशन शक्ति के कार्यक्रम प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकारें नारी गरिमा के अनुरूप सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की अनेक योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के प्रति जनजागरण व प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नवरात्र की नौ तिथियों में मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम लागू किए गए।

धर्म, सत्य व न्याय के विजय का पर्व है विजयदशमी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल मंगलवार को विजयदशमी का पावन पर्व है। विजयदशमी धर्म, सत्य और न्याय के विजय पर्व के साथ ही सनातन की पताका के विजय का पर्व है। यह इस बात का प्रतीक भी है कि हर काल, परिस्थिति में दुष्प्रवृत्तियों के खिलाफ सनातन धर्म ने चुनौती को स्वीकार किया और लोक कल्याण तथा मानवता का मार्ग प्रशस्त किया है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की दुराचारी रावण पर विजय के महापर्व के रूप में भारत ही नहीं दुनिया भर के सनातन धर्मावलंबी विजयदशमी के पर्व के साथ उत्साह व उमंग से जुड़ते हैं। विजयदशमी को लेकर रामलीला व अन्य आयोजन भी हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शारदीय नवरात्र व विजयदशमी का पर्व सभी नागरिकों के जीवन में उत्साह, उमंग व खुशहाली का माध्यम बनेगा। जगतजननी मां भगवती का आशीर्वाद समाज की एकता व सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करेगा। भगवान श्रीराम का विराट व्यक्तित्व सभी नागरिकों को सत्य, धर्म व न्याय के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...