back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM Mann Z+ Security: जानिए कारण क्यों सीएम भगवंत मान ने ठुकराई केंद्र की सुरक्षा

भगवंत मान ने सरकार को पत्र लिखकर जेड प्लस सुरक्षा नहीं देने का आग्रह किया है। मान ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग के मुद्दे पर अध्यादेश जारी करने के विरोध में यह फैसला लिया है।

चंडीगढ़, रफ्तार न्यूज डेस्क। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर जेड प्लस सुरक्षा वापस कर दिया है। मान ने कहा कि पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह सक्षम है। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सुरक्षा का हवाला देते हुए जेड प्लस सुरक्षा दी थी। जेड प्लस सुरक्षा मिलने के बाद से ही भगवंत मान विपक्ष के निशाने पर थे।

केंद्र सरकार के अध्यादेश के विरोध में फैसला

पंजाब में विपक्षी दलों द्वारा AAP की सरकार को केंद्र द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा देने के मुद्दे पर घेरा जा रहा था। इसी बीच अब भगवंत मान ने गुरुवार को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर जेड प्लस सुरक्षा नहीं देने का आग्रह किया है। मान ने यह कार्यवाही केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग के मुद्दे पर अध्यादेश जारी करने के विरोध में फैसला लिया है। भगवंत मान ने लेटर में लिखा है कि पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सक्षम है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा था कि कानून व्यवस्था को छोड़कर सभी मामलों में फैसला लेने का अधिकार दिल्ली सरकार का होगा। केंद्र सरकार ने एक हफ्ते के भीतर अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदल दिया था। अब इस मामले पर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार में तकरार चल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...