back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhattisgarh Election: कांग्रेस के 60 प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में चल रहा मंथन, CM बघेल भी शामिल

Raipur: दिल्ली में आज कांग्रेस की अहम बैठक में दूसरी सूची को लेकर चर्चा होगी। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव वेणुगोपाल की अध्यक्षता में बनी कमेटी टिकट पर फैसला करेगी।

रायपुर, हि.स.। दिल्ली में आज कांग्रेस की अहम बैठक में दूसरी सूची को लेकर चर्चा होगी। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव वेणुगोपाल की अध्यक्षता में बनी कमेटी टिकट पर फैसला करेगी। बैठक कांग्रेस मुख्यालय में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा शामिल होंगी। कांग्रेस 30 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी 15 अक्टूबर को जारी कर चुकी है। अब बाकी 60 प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस में मंथन चल रहा है।

CM बघेल 16 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली कांग्रेस की बैठक के 16 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चार्टर्ड प्लेन लखनऊ में लैंड हुआ। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण रूट डायवर्ट किया गया। जिसके बाद सीएम बघेल आज सुबह 10.30 बजे दिल्ली रवाना होंगे। प्लेन में सीएम भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव एवं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी मौजूद है।

बैठक के बाद संभावना है कि एक-दो दिन में सूची आ जाए

दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा, हम चाहते हैं कि टिकट वितरण की प्रक्रिया जल्द समाप्त हो जाए, ताकि हम लोग भी फ्री हो जाए और प्रदेश व क्षेत्र के लिए काम करें। उन्होंने कहा, आज दिल्ली में बैठक के बाद टिकट जारी करने का काम आलाकमान का होगा। हम टिकट जल्द जारी करने के लिए निवेदन भी करेंगे। उन्होंने कहा, बैठक के बाद संभावना है कि एक-दो दिन में सूची आ जाए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵