back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cash for query row: लोकसभा आचार समिति ने महुआ मोइत्रा को रिश्वत मामले में 31 अक्टूबर को पेश होने का दिया आदेश

New Delhi: लोकसभा की आचार समिति की गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में तृणमूल कांग्रेस महुआ मोइत्रा को 31अक्टूबर को ‘पैसे के बदले प्रश्न’ मामले में उसके समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है।

नई दिल्ली, हि.स.। लोकसभा की आचार समिति की गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में तृणमूल कांग्रेस महुआ मोइत्रा को 31अक्टूबर को ‘पैसे के बदले प्रश्न’ मामले में उसके समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है। समिति ने गृह मंत्रालय और आईटी मंत्रालय से जांच में सहयोग मांगा है।

आज समिति ने मामले में वकील जय अनंत देहाद्राई और भाजपा नेता निशिकांत दूबे के बयान दर्ज किए। सूत्रों के मुताबिक संसद की आचार समिति इस बात से सहमत है कि तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं और समिति उन पर गंभीरता से विचार करेगी।

जय अनंत देहाद्राई- उन्होंने समिति के सामने सच्चाई रख दी

आचार समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समिति ने आज दो लोगो को सुना और उनकी ओर से पेश साक्ष्यों पर गौर किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए समिति ने महुआ मोइत्रा को बुलाने का फैसला किया है। उन्हें 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है। समिति ने दर्शन हीरानंदानी, महुआ मोइत्रा और वकील जय अनंत देहाद्राई के बीच हुई बातचीत के विवरण के लिए आईटी मंत्रालय और गृह मंत्रालय को पत्र भेजने का भी फैसला किया है।

वकील जय अनंत देहाद्राई ने संसद की आचार समिति के सामने पेश होने के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने समिति के सामने सच्चाई रख दी है। उन्होंने हर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दिया है।

निशिकांत दुबे ने लगाया आरोप

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर प्रश्न पूछने का आरोप लगाया था। उन्होंने इन आरोपों पर जांच समिति से जांच कराए जाने की मांग की थी। दूबे के आरोप पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मामले को संसद की आचार समिति को भेज दिया।

निशिकांत दुबे का आरोप था कि लोकसभा सदस्य महुआ ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से प्रश्न पूछे जाने के एवज में रिश्वत और उपहार लिये हैं। इन आरोपों का बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने भी स्वीकार किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अडानी रिश्वत मामले में संसद में हुआ हंगामा, लेकिन कानूनी मुद्दे पर अमेरिकी विदेश विभाग ने साधी चुप्‍पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क। अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को रिश्वतखोरी के आरोप में जहां दोषी ठहराते हुए उन पर कार्रवाई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...