back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET मामले में CBI द्वारा दाखिल चार्जशीट में कैंडीडेट्स और उनके पेरेंट्स के नाम

CBI द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और किंगपिंस के नाम सामने आए हैं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। CBI ने गुरुवार को NEET पेपर लीक केस मामले में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में कैंडीडेट्स, उनके पेरेंट्स और किंगपिंस के नाम शामिल हैं।

देश भर में हुए प्रदर्शन

पेपर लीक होने के बाद देश के कई हिस्सों में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन होने लगे। साथ ही री टेस्ट की मांग होने लगी।हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने ये कहते हुए दोबारा परीक्षा कराने से इनकार कर दिया था कि सिस्टम की तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है।

चार्जशीट में पेरेंट्स, स्टूडेंट्स और किंगपिंस के नाम

CBI के अधिकारियों ने कहा कि चार्टशीट में कुछ स्टूडेंट्स के पेरेंट्स के नाम हैं। उन्होंने कहा कि जांच एडवांस स्टेज पर की जा रही है और एक औक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

नीतीश कुमार और अमित आनंद दो किंगपिन

नीतीश कुमार और अमित आनंद दो किंगपिन हैं जबकि चार छात्रों सहित बिहार के दानापुर टाउन काउंसिल के जूनियर इंजीनियर का नाम भी चार्जशीट में है। पटना के रहने वाले नीतीश कुमार ने JE और अमित आनंद के साथ मिलकर पेपर लीक करने के प्लानिंग की और ₹ 30-32 पर स्टूडेंट पर पेपर बेचे। इसके बाद JE आनंद और नीतीश को कहा कि उनके पास पेपर खरीदने के लिए चार स्टूडेंट हैं।

 

CBI अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, AI और स्मार्ट फॉरेंसिक तकनीक से पता लगाकर आरोपियों के खिलाफ सबूत एकत्रित किए गए हैं और कोर्ट के सामने प्रस्तुत किए गए हैं।

40 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

अभी तक CBI ने इस मामले में 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। 58 लोकेशन पर जांच अभियान चलाया है साथ ही गिरफ्तार किए गए 40 लोगों में 15 को बिहार पुलिस ने अरेस्ट किया है।

उल्लेखनीय है कि NEET-UG का पेपर NTA ने MBBS, BDS, AYUSH और सरकारी संस्थानों में एडमिशन के लिए 5 मई को कराया था। इसमें 23 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसके बाद पेपर लीक को लेकर देश भर में प्रदर्शन शुरू हो गए। विपक्ष ने इसके लिए सरकार पर भी हमला किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵