Cabinet Decisions: PM मोदी ने दी सिनेमैटोग्राफी एक्ट में संशोधन को मंजूरी, फिल्म उद्योग को होगा फायदा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक अच्छी सामग्री तैयार करने में कई लोगों की मेहनत होती है, जिस पर पायरेसी के चलते पानी फिर जाता है।
Cabinet Decisions: PM मोदी ने दी सिनेमैटोग्राफी एक्ट में संशोधन को मंजूरी, फिल्म उद्योग को होगा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। केंद्र सरकार आगामी संसद सत्र में पायरेसी पर लगाम लगाने के लिए सिनेमैटोग्राफ एक्ट 2023 से जुड़ा विधेयक लाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सिनेमैटोग्राफी एक्ट में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है।

पायरेसी दुनिया भर में कलाकारों के लिए एक चुनौती

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज भारत दुनिया में अपने फिल्म उद्योग के जरिए एक विशिष्ट छाप छोड़ रहा है। यह फिल्म जगत से जुड़ा एक बड़ा निर्णय है। पायरेसी न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में कलाकारों के लिए एक चुनौती बनी हुई है। एक अच्छी सामग्री तैयार करने में कई लोगों की मेहनत होती है, जिस पर पायरेसी के चलते पानी फिर जाता है। बहुत समय से इससे जुड़ी मांग और अन्य विषयों पर सुझाव प्राप्त हो रहे थे ताकि कार्य करने में आसानी हो।उन्होंने बताया कि सिनेमैटोग्राफ एक्ट को 2019 में राज्यसभा में पेश किया गया था। बाद में स्थायी समिति से इस संबंध में सुझाव प्राप्त हुए। इसके अलावा लोगों से सुझाव मिले, दुनिया के विशेषज्ञों से सुझाव लिये गए और सभी हितधारकों से बातचीत करके यह विधेयक लाने का काम किया गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in