back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आ गया Zoho का देसी मैसेजिंग ऐप Arattai, क्या WhatsApp को देगा कड़ी टक्कर?

Zoho ने देसी मैसेजिंग ऐप Arattai लॉन्च किया है, जो कम इंटरनेट और सस्ते फोन पर आसानी से चलेगा। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से यह WhatsApp की तुलना में अभी कमजोर है।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho ने एक नया देसी मैसेजिंग ऐप Arattai लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह ऐप खास तौर पर लो इंटरनेट स्पीड वाले इलाकों और सस्ते स्मार्टफोन्स के लिए बनाया गया है। ऐसे में यह WhatsApp के मजबूत पकड़ को चुनौती दे सकता है। 

भारत में WhatsApp का उपयोग करोड़ों लोग करते हैं

भारत में WhatsApp का उपयोग करोड़ों लोग करते हैं, लेकिन Zoho की यह नई पेशकश भारतीय यूजर्स को एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। Zoho के मुताबिक, Arattai ऐप लो बैंडविड्थ ऑप्टिमाइजेशन के साथ काम करता है, जिससे यह कम इंटरनेट डेटा में भी स्मूदली चलेगा।

WhatsApp के खिलाफ Arattai का मुकाबला

WhatsApp के पास दुनिया भर में लगभग 3 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स हैं और यह 180 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल किया जाता है। भारत में भी WhatsApp सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। ऐसे में Zoho का यह नया ऐप खासतौर पर भारत जैसे बड़े बाजार में WhatsApp को टक्कर देने की तैयारी में है।

यह ऐप कम मेमोरी और बैटरी का इस्तेमाल करता है

Zoho के मुख्य अधिकारी ने बताया कि Arattai को खास तौर पर भारत के उन इलाकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जहां इंटरनेट कनेक्शन धीमा या अस्थिर रहता है। साथ ही, यह ऐप कम मेमोरी और बैटरी का इस्तेमाल करता है, इसलिए पुराने या कम क्षमतावाले फोन पर भी बिना किसी रुकावट के काम करता है।

Arattai के खास फीचर्स

लो बैंडविड्थ ऑप्टिमाइजेशन: Arattai कम इंटरनेट डेटा में भी तेजी से काम करता है। कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी यह ऐप उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव देता है।लाइटवेट डिजाइन ऐप की साइज कम है और यह फोन की कम मेमोरी और बैटरी पर कम दबाव डालता है। सस्ते स्मार्टफोन्स के लिए उपयुक्त: कई बार भारी ऐप्स पुराने या कम पावर वाले फोन पर क्रैश हो जाते हैं, लेकिन Arattai उन फोन पर आसानी से चलेगा।

क्या Arattai WhatsApp को पीछे छोड़ पाएगा?

हालांकि Arattai को लेकर उत्साह दिख रहा है, लेकिन सुरक्षा को लेकर कंपनी को अभी कुछ काम करना बाकी है। WhatsApp की सबसे बड़ी खासियत इसका एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है, जो मैसेजिंग को बेहद सुरक्षित बनाता है। फिलहाल, Arattai में इस तरह की सिक्योरिटी फीचर मौजूद नहीं है।

विशेषज्ञों ने दी ये राय 

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बिना मजबूत एन्क्रिप्शन के कोई भी मैसेजिंग ऐप बड़े पैमाने पर लोकप्रिय होना मुश्किल होता है, खासकर जब बात संवेदनशील जानकारी की हो। Zoho को अपने नए ऐप की सिक्योरिटी को मजबूत करने पर खास ध्यान देना होगा।

क्या यह ऐप भारत में सफल होगा?

Zoho की यह पहल भारतीय डिजिटल इकोसिस्टम के लिए एक बड़ा कदम है, खासकर जब सरकार भी डेटा सुरक्षा और भारतीय ऐप्स को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। Arattai ऐप आने वाले महीनों में कई अपडेट के साथ और बेहतर होता जाएगा।

अब देखना होगा कि,क्या यह नया देसी मैसेजिंग ऐप WhatsApp के एकाधिकार को चुनौती दे पाता है या नहीं। फिलहाल, यह ऐप एक बेहतर विकल्प के तौर पर उभरकर सामने आया है, जो विशेष तौर पर उन लोगों के लिए मददगार होगा जिनके पास हाई-स्पीड इंटरनेट या महंगे स्मार्टफोन नहीं हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...