नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर तेजी से उभरत रहा है जिसका सीधा कारण है कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो गए हैं। हालांकि कभी कभी हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम इतना बढ़ जाता है कि चुकाने में पसीना छूट जाता है। लेकिन अब ये परेशानी खत्म होने वाली है। दरअसल बीमा कंपनिया आपको इस बात की जानकारी नहीं देती हैं जिसके जरिए आपके प्रीमियम को कम किया जा सकता है। जबकि इन 3 तरीकों से आप प्रीमियम भरते समय अपने हजारो रुपये बचा सकते हैं।
व्यक्तिगत प्लान की जगह फैमिली फ्लोटर प्लान लें
अगर आप हेल्थ पॉलिसी लेने का सोच रहे हैं तो व्यक्तिगत प्लान तो बिल्कुल न लें बल्कि सबसे अच्छा विक्लप होगा फैमिली फ्लोटर प्लान लेना। अगर आप केवल एक सदस्य के लिए या घर के सभी मेंबर्स के लिए अलग अलग पॉलिसी लेते हैं तो यह आपके लिए मंहगा साबित हो सकता है। हालांकि फैमिली फ्लोटर प्लान आपको पूरे परिवार के सुरक्षा कवच तो देगा ही बल्कि आपके प्रीमियम को भी नाम मात्र कर देगा।
पॉलिसी को एक साल के लिए रिन्यू करने से बचें
अगर आप पॉलिसी ले चुके है तो यह जाहिर है कि मेडिकल इनफ्लेशन के नाम पर बीमा कंपनिया आपका प्रीमियम हर साल बढ़ाएंगी। लेकिन अगर आप हर साल पॉलिसी रिन्यू न करके हर दो या तीन साल के लिए एक ही बार में पॉलिसी रिन्यू करते हैं तो आपको कंपनियां अच्छा खासा डिसकाउंट दे देती हैं। इस विक्लप के चुनाव पर बीमा कंपनी भुगतान पर बंपर छूट देती हैं।
पोर्टेबिलिटी का ऑप्शन चुनें
इस विकल्प को चुनने से आप अपने मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस के बढ़े हुए प्रीमियम के चलते आप दूसरी बीमा कंपनी में अपना प्लान ट्रांसफर कर सकते है जो कम प्रीमियम का प्लान ऑफर कर रहा हो। ऐसा करन से आपको वह सभी लाभ मिलेंगे जो पहले से मिलते आ रहे हैं।




