back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LIC बीमा सखी योजना क्या है? महिलाओं को मिलेगी दो लाख रुपये तक की मदद, ऐसे करें आवेदन

केंद्र सरकार का विकसित भारत 2047 का सपना साकार करने के लिए सबसे ज्‍यादा फोकस महिला सशक्तीकरण पर है, जिसके तहत बीमा सखी योजना चलाई जा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। जहां सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। महिलाओं को मुख्‍यधारा में लाने के लिए बीमा सखी योजना चलाई जा रही है। जो कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूती दिलाने के लिए एलआईसी (LIC) की बीमा सखी योजना लांच की जा चुकी है। अब जो भी महिलाएं इस योजना में जुड़ेंगी उन्हें बीमा सखी के नाम से जाना जाएगा। इस योजना के माध्‍यम से उम्र 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण और तीन साल तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। 

इस योजना का लक्ष्य 1 लाख बीमा सखियों को सूचीबद्ध करके उन्हें लाभान्वित करना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना, महिलाओं के बीच बीमा को लेकर जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बीमा के लिए प्रोत्साहित करना है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, LIC बीमा सखी योजना (LIC Bima Sakhi Yojana) का लाभ लेने के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ यह भी बताएंगे कि इस योजना के तहत महिलाओं को कब- कितने पैसे मिलने वाले हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि योजना का फायदा किस तरह लिया जा सकता है।

बीमा सखी योजना क्या है? 

LIC की ओर विशेष रुप से केवल महिलाओं के लिए बीमा सखी योजना शुरू की गई है। बीमा सखी योजना के तहत 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी। हालांकि, इस योजना में दसवीं पास महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वही इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को 3 साल तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें बीमा की जरूरत से लेकर हर पहलुओं को बताया जाएगा।

LIC एजेंट बनने का मौका

इस योजना के तहत महिलाओं को ट्रेनिंग के समय तीन साल तक स्टाइपेंड भी मिलेगा। वहीं जब वह ट्रेनिंग पूरा कर लेंगी तो LIC एजेंट के रूप में काम करने का भी मौका मिलेगा। इतना ही नहीं बीए पास महिलाओं को डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का भी मौका मिलेगा। केंद्र सरकार का विकसित भारत 2047 का सपना साकार करने के लिए ज्‍यादा फोकस महिला सशक्तीकरण है और वित्त वर्ष 2025 के बजट में महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है। 

कब और कितने मिलेंगे पैसे? 

इस योजना के जरिये 25,000 महिलाओं को बीमा सखी के रूप में जोड़ा जाएगा। बीमा सखी योजना में जुड़ने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण के पहले साल 7000 रुपये, दूसरे साल 6000 रुपये और तीसरे साल 5000 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि महिलाओं को प्रशिक्षण करते समय ही कुल 2 लाख से ज्यादा रुपये मिलेंगे। इसके अलावा महिलाओं को प्रोत्साहन-राशि और एजेंट का भी लाभ दिया जाएगा।

ऐसे करे बीमा सखी योजना के लिए आवेदन?

  • LIC की ऑफिशियल वेबसाइट https://licindia.in/test2 पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Click here for Bima Sakhi’ पर क्लिक करें.
  • अब एक नया पेज खुलकर सामने आएगा।
  • यहां अपना नाम, जन्मतिथि, फोन नंबर, ईमेल आईडी और पता सहित सभी जानकारी भरें।
  • अगर किसी LIC एजेंट/डेवलपमेंट ऑफिसर/कर्मचारी/मेडिकल एक्सामिनर से जुड़े हैं तो उसकी डिटेल भी दर्ज करें। 
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें प्रोसेस पूरी करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

खालिस्तानी आतंकी की हत्या की साजिश मामले में बड़ा अपडेट: निखिल गुप्ता ने कबूला जुर्म, जानिए कितनी होगी सजा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में खालिस्तान समर्थक नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की साजिश से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵