नई दिल्ली, रफ्तार। मोबाइल से ऑनलाइन फ्रॉड के केस काफी बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनज ट्रूकॉलर एप ने खास स्कीम लॉन्च की है। इसके तहत ट्रूकॉलर यूजर को ऑनलाइन फ्रॉड से दूर रखने को कोशिश के साथ-साथ मोबाइल फ्रॉड के केस में 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। ट्रूकॉलर की यह स्कीम ट्रूकॉलर फ्रॉड इंश्योरेंस नाम से जानी जाती है। यह सर्विस एंड्रॉइड और आईओएस यूजरों के लिए है।र
फैमिली के साथ बढ़ा सकते हैं प्लान
दरअसल, प्रीमियम सब्सक्राइबर ही इस इंश्योरेंस का लाभ पा सकते हैं। यह एनुअल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर है। कुछ प्रीमियम प्लान बिना खर्च के इंश्योरेंस के दायरे में आ रहे हैं। ट्रूकॉलर सब्सक्राइबर इंश्योरेंस कवरेज को फैमिली मेंबर के साथ बढ़ा भी सकते हैं। फिलहाल यूजर प्लान को अपग्रेड नहीं कर सकते हैं।
ऐसे एक्टिव करें प्लान
इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले ट्रूकॉलर एप ओपन करें। फिर लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड कर लें। इसके बाद इंश्योरेंस ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद एप सेटिंग या फिर प्रीमियम फीचर सेक्शन में फ्रॉड इंश्योरेंस ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें। फिर कवरेज को एक्टिवेट करने को प्रॉम्ट को फॉलो करें।
क्या है प्लान?
सर्विस में यूजर को ऑनलाइन फ्रॉड होने के केस में 10 हजार रुपए का इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। यानी आपके साथ मोबाइल से ऑनलाइन फ्रॉड हुआ और आप उसे साबित करते हैं तो ट्रूकॉलर 10 हजार रुपए बीमा राशि देगा। इस इंश्योरेंस को ट्रूकॉलर एप के साथ इंटीग्रेट किया जाना है। आपको कुछ नहीं करना है। बशर्ते ट्रूकॉलर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आप बीमा कवर के दायरे में आ जाएंगे।
Truecaller के 400 मिलियन यूजर
ट्रूकॉलर के ग्लोबल यूजर 400 मिलियन हैं। भारत में यूजरों की संख्या 285 मिलियन है। ऐसे में ट्रूकॉलर द्वारा यूजरों के लिए इंश्योरेंस प्लान लाया गया है। ताकि यूजरों को फ्रॉड से बचाया जा सके। बता दें, भारत में साल-दर-साल ट्रूकॉलर सब्सक्रिप्शन में 50 प्रतिशत की ग्रोथ आई है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




