नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कई बैंकों ने दिसंबर में अपनी सावधि जमा (FD) ब्याज दरों में बदलाव किया है। इससे आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को बचत में फायदा होगा। इन बैंकों में फेडरल बैंक, कर्नाटक बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक,RBL बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं। आज भी देश में एफडी एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। कई लोग अपनी बचत का बड़ा हिस्सा एफडी में निवेश करते हैं। गारंटीशुदा रिटर्न के कारण लोग एफडी को प्राथमिकता देते हैं।
इन बैंकों ने ब्याज दरों में बदलाव किए हैं –
फेडरल बैंक
फेडरल बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 16 दिसंबर 2024 से लागू हों चुकी हैं जो अगले बदलाव तक जारी रहेंगी। बदलाव के बाद फेडरल बैंक आम जनता को 3 फीसदी से 7.4 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.5% से 7.9% तक हैं।
RBL बैंक
आरबीएल बैंक ने भी 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 15 दिसंबर 2024 से लागू हो चुकी हैं जो अगले बदलाव तक जारी रहेंगी। इस बदलाव के बाद बैंक आम जनता को 3.50 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.50% तक है। सुपर वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष और उससे अधिक) के लिए ब्याज दर 8.75% तक है।
कर्नाटक बैंक
बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 2 दिसंबर 2024 से लागू हो चुकी हैं जो अगले बदलाव तक जारी रहेंगी। इस बदलाव के बाद बैंक आम जनता को 3.50% से 7.5% तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.5% से 8% तक हैं। 7 दिन से 45 दिन के लिए ब्याज 3.5 फीसदी है। 46 दिन से 90 दिन के लिए 4 फीसदी ब्याज मिलेगा। 91 दिन से 179 दिन के लिए ब्याज 5.25 फीसदी है। 180 दिन से लेकर 1 साल से कम के लिए आपको 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। 1 साल से 2 साल के लिए 7.25% ब्याज। 375 दिनों (FD और ACC) के लिए 7.5% ब्याज मिलेगा। 2 साल से 5 साल के लिए ब्याज 6.5% है. 5 साल से 10 साल के लिए 5.8% ब्याज।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में भी संशोधन किया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 11 दिसंबर 2024 से लागू हुई हैं जो अगले आदेश तक जारी रहेंगी। बदलाव के बाद बैंक आम जनता को (विशेष जमा सहित) 2.75% से 7.35% तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 2.75% से 7.85% तक हैं।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 2 दिसंबर 2024 से लागू हो चुकी हैं जो अगले बदलाव तक जारी रहेंगी। इस बदलाव के बाद बैंक आम जनता को 3.50% से 8.25% तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 2.75% से 9% तक हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, ‘वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 888 दिनों को छोड़कर सभी अवधि के लिए 0.5% प्रति वर्ष का अतिरिक्त ब्याज लागू है। ब्याज 888 दिनों के लिए 0.5% प्रति वर्ष की सामान्य सार्वजनिक दर पर लागू होगा और उसके बाद 0.25% प्रति वर्ष का अतिरिक्त ब्याज लागू होगा।




