back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

EPF से बीच में भी निकाल सकते हैं पैसे, जान लें कंडीशन और आवेदन का तरीका

EPF Withdraw: बेटी की शादी के लिए पैसा इक्कठा करना पिता के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। अगर, किसी बाप को नौकरी के दौरान बेटी की शादी करनी पड़े तो उस पर अच्छा खासा खर्च आ जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। बेटी की शादी के लिए पैसा इक्कठा करना पिता के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। अगर, किसी बाप को नौकरी के दौरान बेटी की शादी करनी पड़े तो उस पर अच्छा खासा खर्च आ जाता है। कई लोग शादी के लिए दूसरों से कर्ज या उधर नहीं लेना चाहते हैं। ऐसी कंडीशन में आप चाहें तो अपने एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड अकाउंट (EPF Account) से पैसे निकाल सकते हैं। बता दें, आप किसी से उधार नहीं लेना चाहते हैं तो बेटी की शादी के लिए प्रोविडेंट फंड अकाउंट से भी पैसे निकाल सकते हैं।

इन परिस्थितियों में निकाल सकते हैं पैसे

हाल में हुए बदलाव के तहत अगर आप गंभीर रूप से बीमार हैं या फिर बच्चों को उच्च शिक्षा दिलानी या बेटे या बेटी की शादी करनी है तो अपने प्रोविडेंट फंड अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। बता दें आपके सात साल पूरे हो चुके हैं तो आप एड एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड से एडवांस पैसे भी निकाल सकते हैं। हालांकि ईपीएफ एडवांस क्लेम कुछ खास कंडीशन में किया जा सकता है। इसे खास तौर पर अपने बच्चों की शादी के लिए ले सकते हैं। अपने ईपीएफ अकाउंट से 50% तक एडवांस निकाल सकते हैं। आपने 5 साल लगातार नौकरी की है तो आपको एप का पैसा निकालने पर किसी तरह के टैक्स देने की जरूरत नहीं होती है।

ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट www.epfiindia.gov.in पर जाएं। वेबसाइट पर सबसे ऊपर कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करें। इसके बाद www. epfiindia.gov.in/site_en/index.php पर लॉगइन करें। यहां अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पासवर्ड के साथ साइन इन करें।

आवेदन की पूरी प्रक्रिया

साइन इन करने के बाद ऑनलाइन सर्विस के टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पीएफ एडवांस निकालने के लिए फॉर्म चूज करें। इसके लिए (फॉर्म-31, 19, 10c और 10d चुन लें। अपने बैंक अकाउंट के आखिरी चार नंबर डालकर वेरिफाई करना होगा। वेरिफिकेशन होने के बाद प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम का विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद ड्रॉप डाउन मेन्यू से पीएफ एडवांस यानी फॉर्म-31 का विकल्प चुन लें।

फॉर्म पैसे निकालने की बताएं वजह

इसके बाद जितने पैसों निकालने हैं, वह रकम लिखें। साथ ही पैसे निकालने का कारण बताएं। इसके बाद अपने चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें और अपना पता लिखकर भेजें। इसके बाद आधार कार्ड पर ओटीपी मिलेगा, जिस पर क्लिक कर आपको मोबाइल नंबर परवन टाइम पासवर्ड मिलेगा। इस ओटीपी को सही-सही भरकर फॉर्म जमा कर देने से क्लेम फाइल हो जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया होने से क्लेम फाइल होने के कुछ दिनों में आपका पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...