नई दिल्ली, रफ्तार। इंडिगो एयरलाइन का एक और कारनामा सामने आया है। इंडिगो फ्लाइट से यात्रा कर रही नागपुर की सागरिका पटनायक को आधी सीट (कुशन) गायब मिली। उनके हंगामा करने के बाद क्रू मेंबर ने दूसरा कुशन लाकर दिया। इसके बाद यात्रा पूरी की। महिला के पति सुब्रत पटनायक ने ट्वीट कर इंडिगो एयरलाइन से शिकायत की है।
पुणे से नागपुर जाना था
सुब्रत ने कहा-उनकी पत्नी सागरिका रविवार को पुणे से नागपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट से यात्रा करनी थी। एयरलाइन द्वारा सागरिका को खिड़की किनारे सीट नंबर 10ए दिया गया था, लेकिन जब सागरिक फ्लाइट में पहुंची तो सीट से कुशन गायब देख चौंक गई। सुब्रत ने बताया कि सागरिका ने चारों तरफ देखा लेकिन कुशन नहीं मिला। इसके बाद केबिन क्रू को बुलाकर बात बताई।
दूसरी सीट से कुशन लाकर रखा
सुब्रत पटनायक ने बताया कि फ्लाइट में बोर्डिंग चल रही थी और उनकी पत्नी को गलियारे में खड़े होने के लिए मजबूर किया गया था। जो अन्य यात्रियों के लिए समस्या पैदा कर रहा था। बाद में एक क्रू सदस्य ने दूसरी सीट से एक और कुशन लाकर रख दिया। सुब्रत बोले- जब भी कोई विमान उड़ान भरने के लिए तैयार हो रहा होता है तो बोर्डिंग से पहले जांच के लिए एक सफाई दल आता है। क्या उन्होंने गायब कुशन पर ध्यान नहीं दिया? यहां तकफ्लाइट में पहले प्रवेश करने वाले क्रू मेंबर को भी यह नहीं दिखा।
क्रू मेंबर दोबारा लगा सकते हैं कुशन
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सुब्रत को जवाब देते हुए एयरलाइन ने कहा -कई बार सीट कुशन उसके वेल्क्रो से अलग हो जाता है, जिसे क्रू मेंबर द्वारा दोबारा लगाया जा सकता है। आपकी समस्या को समीक्षा के लिए संबंधित टीम को भेजेंगे। आपकी शिकायत पर संज्ञान लिया गया है। उम्मीद है कि वे भविष्य में उन्हें बेहतर सेवा देंगे।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को कार्रवाई करनी चाहिए
विमानन विश्लेषक और विशेषज्ञ धैर्यशील वांडेकर ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में एयरलाइंस को यात्रियों को टूटी या अनुपयोगी सीटें नहीं देनी चाहिए। इस संबंध में इंडिगो एयरलाइन को पहले भी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने चेतावनी दी है। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही तो डीजीसीए को कार्रवाई करनी चाहिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp
Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram





