back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत के शेयर मार्केट में क्यों आया भूचाल? Stock Market Crash के पीछे क्या हैं बड़ी वजहें

Stock Market Crash: शेयर मार्केट 5 अगस्त को भारी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स ने 1200 पॉइंट्स की गिरावट के साथ शुरुआत की, वहीं NSE के निफ्टी-50 ने भी 424 पॉइंट्स की गिरावट के साथ शुरुआत की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर मार्केट सोमवार 5 अगस्त को भारी गिरावट के साथ खुला। ये गिरावट बीते हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार 2 अगस्त से ही जारी है। भारतीय शेयर मार्केट में ये भूचाल अमेरिकी बाजार में गिरावट की वजह से आया है। 2 अगस्त को मार्केट में गिरावट की वजह से निवेशकों के 4.56 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे। 

क्या हुआ है अमेरिका में?

बीते शुक्रवार को अमेरिका का July Payroll Data जारी किया गया था। इसके मुताबिक, अमेरिका में बेरोजगारी बीते तीन साल में सबसे ज्यादा है। जुलाई में बेरोजगारी 4.3 प्रतिशत दर्ज की गई, जो कि जून के 4.1 प्रतिशत से भी .2 प्रतिशत ज्यादा है। ये लगातार चौथा महीना है जिसमें बेरोजगारी का प्रतिशत बढ़ा है। इतना ही नहीं, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि गोल्डमैन सैश के अर्थशास्त्रियों का मानना है अमेरिका में अगले 12 महीनों में रेसेशन यानी मंदी आ सकती है। इसकी संभावना 15 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई है।

Middle East Tension भी है कारण

अमेरिका में मंदी की खबरों के साथ-साथ शेयर मार्केट में गिरावट की बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ रहा तनाव भी है। इजराइल ने हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया को मार गिराया है। इसके बाद ईरान ने इजराइल से बदला लेने की बात कही है। दरअसल, जब हानिया को मारा गया तब वो ईरान में था। इसके बाद दोनों तरफ से ही धमकियां दी जा रही हैं और इससे मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा मंडरा रहा है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पूरी दुनिया के निवेशकों की नज़र इन दोनों घटनाओं पर है और इसका असर मार्केट के सेंटीमेंट्स पर पड़ रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: सप्ताह के तीसरे शेयर बाजार में जोरदार वापसी: Sensex 515 अंक उछला, Nifty 25,576 के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 25 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। 30 शेयरों...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...