back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चैट लिस्ट में स्टेटस अपडेट दिखाने पर काम कर रहा व्हाट्सऐप

सैन फ्रांसिस्को, 1 मई (आईएएनएस)। व्हाट्स ऐप इन दिनों चैट लिस्ट में स्टेटस अपडेट दिखाने के फीचर पर काम कर रहा है। ऐप के आने वाले अपडेट में यह फीचर हो सकता है। डब्ल्यूएबीटाइंफो के मुताबिक, अभी इस फीचर पर काम हो रहा है और यह बीटा टेस्टर के लिये भी शुरू नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐप के नये अपडेट में यूजर्स संभवत: इस फीचर का लाभ उठा पायेंगे। इंस्टाग्राम में यह सुविधा है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट डाला गया है, जिसमें चैट लिस्ट में कांटैक्ट का स्टेटस अपडेट दिख रहा है। यूजर जब चैट या मैसेज सर्च करेगा तो भी उसे यह फीचर दिखेगा। यूजर जब प्रोफाइल पिक पर क्लिक करेगा तो उसे उस कांटैक्ट का स्टेटस अपडेट दिखेगा। हाल की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि व्हाट्स ऐप संभवत एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स कई फोन पर या फोन और टैबलेट पर एक ही अकांउट खोल पायेंगे। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...