नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । जब बात परिवार की सुरक्षा और भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग की हो, तो ऐसा विकल्प चुनना चाहिए जो भरोसेमंद हो और लंबे समय तक फायदा दे। एलआईसी की ‘जीवन लक्ष्य योजना’ (LIC Jeevan Lakshya) एक ऐसा ही जबरदस्त प्लान है, जो इंश्योरेंस और सेविंग का बेजोड़ कॉम्बिनेशन देता है। यह प्लान खास तौर पर बच्चों की पढ़ाई, शादी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कम प्रीमियम में यह पॉलिसी न सिर्फ सुरक्षित रिटर्न देती है, बल्कि भविष्य की बड़ी टेंशन से भी राहत दिलाती है। यानी जीवन बीमा का कवर भी और हर साल बोनस की झमाझम भी। कुल मिलाकर यह प्लान परिवार के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच है।
LIC जीवन लक्ष्य प्लान में कम प्रीमियम, बड़ा रिटर्न
LIC जीवन लक्ष्य पॉलिसी एक ऐसा इंश्योरेंस प्लान है, जो हर साल तय प्रीमियम के साथ आपको भविष्य में बड़ा फंड जुटाने का मौका देता है। इस प्लान में पॉलिसीधारक को मैच्योरिटी के समय एकमुश्त मोटी रकम मिलती है, जिसमें सालाना बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस भी शामिल होता है। इससे आपकी कुल रिटर्न राशि काफी बढ़ जाती है। यदि दुर्भाग्यवश पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को डेथ बेनिफिट के साथ बोनस भी मिलता है। अगर पॉलिसी टर्म पूरा होता है, तो मैच्योरिटी पर खुद पॉलिसीधारक को पूरी रकम मिलती है। यह एक ‘विथ‑प्रॉफिट एंडोवमेंट प्लान’ है, जो Death Benefit + Maturity Benefit दोनों देता है।
उदाहरण से समझें :-
अगर आप हर साल 2 लाख रुपये का प्रीमियम भरते हैं और 25 साल की पॉलिसी लेते हैं, तो कुल निवेश लगभग 50 लाख रुपये के करीब होता है। हालांकि, प्रीमियम भरने की अवधि सिर्फ 22 साल होती है, पॉलिसी पूरे 25 साल तक एक्टिव रहती है। इस तरह, यह पॉलिसी आपको न सिर्फ जीवन बीमा सुरक्षा देती है, बल्कि एक बड़ा सेविंग फंड भी तैयार करती है।
LIC जीवन लक्ष्य में दो बड़े बोनस से बनता है मोटा फंड
LIC जीवन लक्ष्य योजना में मैच्योरिटी पर मिलने वाला बड़ा फंड केवल आपकी जमा पूंजी से नहीं, बल्कि दो प्रमुख बोनस कंपोनेंट्स से भी तैयार होता है। पहला एनुअल बोनस (वार्षिक लाभ) LIC हर साल 1,000 रुपये के सम एश्योर्ड पर लगभग 50 रुपये से 60 रुपये का बोनस घोषित करती है। दूसरा फाइनल एडिशनल बोनस (FAB) यह एकमुश्त बोनस होता है, जो पॉलिसी पूरी होने पर दिया जाता है। ये दोनों बोनस मिलकर पॉलिसीधारक को मैच्योरिटी पर एक मोटी एकमुश्त रकम दिलाते हैं।
प्रीमियम और पॉलिसी अवधि :-
पॉलिसी अवधि 13 से 25 साल तक चुनी जा सकती है। प्रीमियम भुगतान अवधि आमतौर पर Policy Term 3 साल होती है। उदाहरण के लिए अगर आपने 25 साल की पॉलिसी ली है, तो केवल 22 साल तक प्रीमियम देना होगा। इस तरह यह योजना आपको न सिर्फ लंबे समय के लिए जीवन बीमा कवर देती है, बल्कि मैच्योरिटी पर भरोसेमंद सेविंग्स भी सुनिश्चित करती है, वो भी बोनस के साथ।
LIC जीवन लक्ष्य पॉलिसी का कैलकुलेशन
अगर आप ये जानना चाहते हैं कि LIC जीवन लक्ष्य पॉलिसी में मैच्योरिटी पर कितना रिटर्न मिल सकता है, तो आइए एक आसान उदाहरण से इसे समझते हैं :-
मान लीजिए सालाना प्रीमियम: 2 लाख रुपये
Sum Assured: 20 लाख रुपये
प्रीमियम भुगतान अवधि: 22 साल
पॉलिसी अवधि: 25 साल
कुल निवेश: 2 लाख रुपये × 22 = 44 लाख रुपये
बोनस कैलकुलेशन (औसतन)
एनुअल बोनस: 50 रुपये × (20 लाख रुपये ÷ 1000) × 25 = 25 लाख रुपये
फाइनल बोनस: 500 रुपये × (20 लाख रुपये ÷ 1000) = 10 लाख रुपये
मैच्योरिटी अमाउंट : 20 लाख रुपये (Sum Assured)
25 लाख रुपये (एनुअल बोनस)
10 लाख रुपये (फाइनल बोनस) = करीब 55 लाख रुपये
यानि करीब 40 लाख रुपये के निवेश पर 55 लाख रुपये तक का फंड मिल सकता है। यानि यह स्कीम उनके लिए एक मजबूत विकल्प है, जो बच्चों की पढ़ाई/शादी के लिए सुरक्षित फंड चाहते हैं।
यह एक अनुमानित कैलकुलेशन है, वास्तविक बोनस दरें हर साल LIC द्वारा घोषित की जाती हैं, जो बदल सकती हैं। आमतौर पर 1,000 रुपये पर 38 रुपये–46 रुपये तक बोनस दरें देखी जाती हैं। निवेश से पहले LIC एजेंट या आधिकारिक सलाहकार से डिटेल प्लान जरूर समझें।




