back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Friendship Day Wishes: अपने दोस्तों को भेजें दोस्ती से भरे हुए यह संदेश, आपका याराना रहेगा मजबूत

फ्रेंडशिप डे के दिन अगर आप भी चाहते हो कि आपका दोस्त आपको याद करें। तो आप फिर उन्हें प्यारे-प्यारे संदेश भेज कर इस दिन को खास बना सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फ्रेंडशिप डे का दिन बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हो पुरानी यादें ताजा करते हो और उन्हें उपहार में कई सारी चीज देते हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि अपने दोस्तों को आप उपहार में गिफ्ट या ग्रीटिंग दें आप उनके पास प्यारा सा संदेश भेज कर भी इस दिन खूबसूरत बना सकते हैं। और अपनी दोस्ती का इजहार कर सकते हैं अगर कई दिनों से आपकी और आपके दोस्तों की बात नहीं हो रही है। तो नीचे दिए गए इन प्यारे-प्यारे संदेशों को उन्हें भेजें और अपना याराना याद दिलाए।

फ्रेंडशिप डे के लिए संदेश

खुशबू जैसे रिश्ते बनाए रखो, प्यार की सौगात साथ लाए रखो, दोस्ती दिन पर नहीं होती सीमित, हर पल इसे निभाए रखो

तू जब भी मुस्कुराता है दिल मेरा खिल जाता है तेरी खुशी में ही मेरी खुशी है मुझे तेरे साथ हर जंग जीतनी है।

ना कोई शक्ल चाहिए, ना कोई नाम चाहिए, मुझे बस तेरा साथ और तेरा सलाम चाहिए।

तू है तो हंसी है,

तू है तो रौशनी है।

तेरे बिना सब अधूरा लगे,

ऐ दोस्त, तू खुदा की दी हुई दौलत लगे।

फ्रेंडशिप डे की ढेरों शुभकामनाएं।Happy Friendship Day! तू वो दोस्त है जो बिना कहे हर बात समझ जाता है।

हर दर्द को बांट लेता है तू.

इस रिश्ते का नाम दोस्ती है,

जो रब से भी प्यारा लगता है तू.

हैप्पी फ्रेंडशिप डे।

तेरी मेरी दोस्ती की कोई मिसाल नहीं,

हमारा रिश्ता किसी तोहफे से कम नहीं.

हर मोड़ पर साथ निभाया है तूने,

इसलिए तुझे सबसे खास कहा है मैंने.

हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरे यार!

जो वक्त पर साथ दे वही असली दोस्त होता है,

जो आंसुओं को मुस्कान में बदल दे वही सच्चा दोस्त होता है.

तू मेरे हर अच्छे-बुरे वक्त में साथ रहा है,

इसलिए तू सबसे खास है!

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

कभी अंजाने में तुझसे गुस्सा हो जाउं 

तो नाराज मत होना

कभी बेरुखी में तेरे सामने से भी गुजर जाउं

तो नाराज मत होना

वादे तो सभी करते हैं मौत तक दोस्ती निभाने के

पर अगर मैं ऐसा भी न कर पाउं, तो तुम नाराज मत होना।

जब भी लगता है अकेला हूं मैं,

तेरी हंसी सुनकर मुस्कुरा देता हूं मैं.

तेरे जैसा दोस्त जो पास है मेरे,

हर गम को पीछे छोड़ देता हूं मैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵