back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Waiting Ticket Rules: ट्रेन से सफर करने वालो को बड़ी राहत, रेलवे ने वेटिंग लिस्ट को लेकर कर दिया ये बड़ा बदलाव

आमतौर पर यात्री ट्रेन में रिजर्वेशन के जरिए सफर करना पसंद करते हैं। जिनमें उन्हें एसी कोच और स्लीपर कोच में सफर करने की सुविधा मिलती है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत में रेलवे एक बड़ा या‍त्री सफर का साधन है। यहां पर हर दिन 2.5 करोड़ से ज्यादा यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे आम जनता को रेलवे की सुविधा को और बेहतर करने का प्रयास कर रहा है। टिकट बुक करने के बाद ट्रेन रवाना होने के 4 घंटे पहले ही टिकट कंफर्म हुई है या नहीं, इसका पता चलता था लेकिन अब ये 24 घंटे पहले ही चार्ट जारी हो जाएगा। अब इस बीच, वेटिंग लिस्ट को लेकर भी रेलवे ने अपने नियम में बदलाव करने का फैसला ले लिया है। 

बता दें कि, भारत में रेलवे यात्रियों की संख्या ऑस्ट्रेलिया जैसे देश की जनसंख्या के बराबर है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रिजर्वेशन दूसरा अनरिजर्व्ड कोच में सफर करने का। आमतौर पर यात्री ट्रेन में रिजर्वेशन के जरिए सफर करना पसंद करते हैं। जिनमें उन्हें एसी कोच और स्लीपर कोच में सफर करने की सुविधा मिलती है।

रेलवे ने लिय बड़ा फैसला

कई बार रिजर्वेशन करवाने के बाद लोगों की टिकट वेटिंग में चली जाती है। और उन्हें यात्रा के दिन कुछ घंटे पहले ही मालूम पड़ता है कि उनकी टिकट कंफर्म हुई है या नहीं। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने इसका हल निकाल लिया है। आपको याद रहें कि वेटिंग लिस्ट को लेकर रेलवे ने अब नियम में बदलाव करने का फैसला किया है। 

24 घंटे पहले मालूम हो जाएगा कंफर्म है या नहीं 

यात्रियों की परेशानियों को ध्‍यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने अब वेटिंग टिकट के समय को लेकर नया नियम लागू करने का फैसला किया है। फिलहाल, जहां लोगों को 4 घंटे पहले टिकट के कंफर्म होने का स्टेटस पता चलता है। अब वह 24 घंटे पहले ही पता चल जाया करेगा। बता दें, ट्रायल रन के तौर पर राजस्थान के बीकानेर रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से इस पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। जो कि सकारात्‍मक तरीके से सफल भी हो गया है। रेलवे अधिकारियो के मुताबिक, जल्द ही इस देश के बाकी हिस्सों में भी लागू कर दिया जाएगा। 

यात्रियों को मिलेगा ऑप्‍शन चॉइस का समय  

भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेन का फाइनल चार्ट उसके रवाना होने के 4 घंटे पहले बनता है। यानी अगर किसी ट्रेन में किसी की टिकट वेटिंग में है। तो उसे सफर वाले दिन तक पता नहीं होगा कि वह ट्रेन में यात्रा कर सकता है या नहीं। ऐसे में यात्री किसी दूसरे परिवहन को भी नहीं चुन पाता। जैसे कि बस से जाना हो या फिर कैब से जाने का विकल्प भी उससे छूट जाता है। 

लेकिन, अगर 24 घंटे पहले ही रेलवे के द्वारा वेटिंग टिकट को लेकर जानकारी मिल जाएगी टिकट कंफर्म हुई है या फिर नहीं। तो ऐसे में यात्रियों के पास दूसरा परिवहन बस या फिर किसी दूसरे वैकल्पिक साधन को यात्रा के लिए चुना जा सकता है। 

इन रूटों पर भी जल्द लागू होगा नया नियम

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सुझाव के बाद रेलवे ने बीकानेर डिविजन पर इस नियम का ट्रायल शुरू किया गया था। जिसका परिणाम बेहतर आया है। अब जल्द ही इसे देश के और भी प्रमुख रूट जिनमें दिल्ली, बिहार, बंगाल और मुंबई जैसे रूट शामिल हैं, पर भी लागू किया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵